लाइफस्टाइल

लाल किले पर Independence Day कार्यक्रम देखने जा रहे हैं? टिकट से लेकर मेट्रो और सामान तक जान लें जरूरी नियम

नई दिल्ली, दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचते हैं। इस साल देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। अगर आप भी लाल किले पर कार्यक्रम देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले प्रवेश और सुरक्षा से जुड़े नियम जरूर जान लें।

‘आमंत्रण’ पोर्टल से लेना होगा पास

लाल किले में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पास जरूरी है। इसके लिए सरकार के ‘आमंत्रण’ पोर्टल से पास बुक करना होगा। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर और वैध पहचान पत्र की आवश्यकता होगी।

सबसे जरूरी बात यह है कि टिकट बुक करते समय जिस ID का इस्तेमाल किया गया है, कार्यक्रम के दिन वही मूल पहचान पत्र साथ रखना होगा। 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी अलग टिकट और पहचान पत्र जरूरी है। टिकट किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

मेट्रो से जाना रहेगा आसान

15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो सेवा सामान्य दिनों की तुलना में सुबह जल्दी शुरू होगी। मेट्रो सुबह 4 बजे से चलने लगेगी और शुरुआती समय में करीब 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।

लाल किले के आसपास लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट प्रमुख मेट्रो स्टेशन हैं। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेट्रो से पहुंचना सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।

कार से जा रहे हैं तो पार्किंग देखें

निजी वाहन से जाने वालों के लिए पार्किंग की जानकारी पहले से देखना जरूरी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले के आसपास 7 पार्किंग स्थानों को मैप पर चिह्नित किया है। Mappls ऐप के जरिए QR कोड स्कैन कर पार्किंग तक पहुंचने की सुविधा भी दी गई है।

ये सामान ले जाना मना

सुरक्षा के कारण लाल किले के कार्यक्रम में बैग, पानी की बोतल, छाता, लैपटॉप, पावर बैंक, ईयरफोन, परफ्यूम और नुकीली या ज्वलनशील वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बारिश होने की स्थिति में छाते के बजाय रेनकोट ले जाने की सलाह दी गई है।

इसलिए लाल किले के लिए निकलने से पहले टिकट, मूल ID और सामान की जांच जरूर कर लें। नियमों का पालन नहीं करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!