उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यसोनभद्र

सोनभद्र में एनएच-39 के 91 किलोमीटर मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश बॉर्डर से अनपरा, रेणुकूट, हाथीनाला, दुद्धी होते हुए विंढमगंज तक सड़क चौड़ीकरण की पहल तेज, डीएम ने एक माह में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस।

सोनभद्र। जनपद में सड़क यातायात को बेहतर बनाने और विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के मध्य प्रदेश बॉर्डर से अनपरा, रेणुकूट, हाथीनाला, दुद्धी होते हुए विंढमगंज तक लगभग 91 किलोमीटर मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण की योजना पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस परियोजना के पूरा होने से अनपरा और रेणुकूट सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही आवागमन सुगम होने के साथ व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

इस संबंध में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया के तहत राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को एक माह के भीतर सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में डीएफओ रेनुकूट श्री कमल कुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री अशोक कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एनएच-39 के इस महत्वपूर्ण मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण की पहल से सोनभद्र में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की उम्मीद जगी है। परियोजना आगे बढ़ने पर जनपदवासियों को यातायात की सुविधा के साथ विकास के नए अवसर मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button