उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर नौरोजाबाद थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

उमरिया ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी

नौरोजाबाद। आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नौरोजाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, दुर्गा समिति पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शिवचरण बोहित और नायब तहसीलदार राम सिंह धुर्वे ने की। अधिकारियों ने दुर्गा समितियों के अध्यक्षों से कहा कि विसर्जन दिवस पर प्रतिमाओं का एकत्रीकरण दोपहर 3:00 बजे रामलीला मैदान में होगा। इसके बाद चल समारोह की शुरुआत 3:30 बजे रामलीला मैदान से की जाएगी।

बैठक में नवरात्र पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था, शांति व्यवस्था, दशहरा चल समारोह की रूट प्लानिंग, दुर्गा झांकियों, प्रतिमा विसर्जन की तैयारी, सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमन पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चल समारोह के दौरान अश्लील गीतों का प्रसारण बिल्कुल प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव प्रकाश धुर्वे, व्यापारी संघ अध्यक्ष कमलचंदानी, सदर अफसर खान सहित सभी दुर्गा समितियों के अध्यक्ष, नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।

👉 प्रशासन ने सभी समितियों और नागरिकों से पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button