टॉप न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टेक्सटाइल इकाई का किया अवलोकन, कर्मचारियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया उत्साह

सब तक एक्सप्रेस | भोपाल संवाददाता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक टेक्सटाइल इकाई का दौरा किया। उन्होंने यहां कार्यरत बहनों एवं कर्मचारियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने उद्योग परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सिर्फ औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि इससे जुड़े हर कर्मचारी का जीवन स्तर ऊंचा उठाना भी है। टेक्सटाइल जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. यादव ने उद्योग प्रबंधन से उत्पादन, रोजगार, गुणवत्ता और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!