उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यसोनभद्र

सोनभद्र: मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

करमा थाने में संभाली जिम्मेदारी, जनसुनवाई कर सुनीं आमजन की समस्याएं

ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस।

सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत करमा थाना क्षेत्र में एक विशेष पहल की गई। इस दौरान कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया की एक छात्रा को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया।

एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा ने थाने में बैठकर जनसुनवाई की और आमजन की समस्याओं को सुना। इस पहल के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, थानाध्यक्ष के दायित्वों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। साथ ही, बालिकाओं को यह समझाने का प्रयास किया गया कि वे भी समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, मिशन शक्ति टीम, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा पाण्डेय सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को बालिकाओं को जागरूक करने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सब तक एक्सप्रेस | सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button