उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

भाजपा महानगर में ‘हर घर तिरंगा’ एवं भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

गाज़ियाबाद, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में शनिवार को “हर घर तिरंगा” अभियान और भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल बनाने के उद्देश्य से सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।

तिरंगा यात्रा के महानगर संयोजक संजयकांत शर्मा, सचिन डेढ़ा, नितिन शर्मा और महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कार्यक्रम की योजना व समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ संवाद कर यात्रा की तिथि, मार्ग, प्रमुख स्थान और समय तय किया गया, ताकि आयोजन प्रभावी और भव्य रूप से संपन्न हो।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल ध्वज का सम्मान नहीं, बल्कि हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्वलित करना है। 15 अगस्त तक हर गली, मोहल्ले और घर में तिरंगा लहराना चाहिए।”

इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो हर भारतवासी में नई ऊर्जा भरती है। पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने इसे अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा, वहीं पूर्व महापौर आशु वर्मा ने इसे पुरखों के बलिदान को नमन करने का पावन अवसर बताया।

अभियान में सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत, नारे और तिरंगा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!