टॉप न्यूज़

विधानसभा चुनाव 2027: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कब होगा मतदान? 15 जनवरी के आसपास हो सकता है तारीखों का एलान

नई दिल्ली, दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। चुनाव आयोग की तैयारियों के बीच संकेत मिल रहे हैं कि पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा 15 जनवरी 2027 के आसपास हो सकती है। वहीं मतदान की शुरुआत 22 फरवरी के बाद होने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में तीन से चार चरणों में मतदान संभव

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव तीन से चार चरणों में कराए जा सकते हैं। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में एक ही चरण में मतदान कराने की तैयारी है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।

पिछले विधानसभा चुनावों की घोषणा आठ जनवरी 2022 को की गई थी। इस बार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कुछ दिन आगे बढ़ सकती है।

चुनाव आयोग की तैयारियां जारी

चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश और गोवा में अधिकारियों के दौरे अभी पूरे नहीं हुए हैं। इनके 15 दिसंबर तक समाप्त होने की उम्मीद है।

इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त राज्यों का दौरा करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक महीने का समय लग सकता है।

बोर्ड परीक्षाओं और माघ मेले का असर

चुनाव कार्यक्रम तैयार करते समय उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं और प्रयागराज के माघ मेले को ध्यान में रखा जा रहा है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से 24 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। वहीं माघ मेला 14 जनवरी से नौ मार्च तक चलेगा। कल्पवासियों का प्रवास 20 फरवरी तक रहने की संभावना है।

मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की चुनौती

पांचों राज्यों में मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल सबसे पहले 13 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके बाद गोवा, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त होगा।

सूत्रों के अनुसार, मतदान 24 फरवरी से आठ मार्च के बीच कराया जा सकता है। अंतिम तारीखों की पुष्टि चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button