उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीयसोनभद्रस्वास्थ्य

सरकारी अस्पताल पर IAS जागृति अवस्थी ने जताया भरोसा, जिला अस्पताल में दिया बेटे को जन्म

CDO जागृति अवस्थी ने निजी अस्पताल के बजाय सोनभद्र जिला अस्पताल के MCH विंग को चुना, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस।

सोनभद्र। जिले की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) एवं UPSC 2020 की सेकंड टॉपर IAS अधिकारी जागृति अवस्थी ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताते हुए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए किसी निजी अस्पताल के बजाय सोनभद्र जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) विंग को चुना। यहां उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बताया जाता है कि जागृति अवस्थी ने पहले ही निर्णय लिया था कि वह प्रसव के लिए वाराणसी जाने के बजाय अपने कार्यक्षेत्र सोनभद्र के जिला अस्पताल में ही डिलीवरी कराएंगी। उनके इस फैसले को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्रा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

वहीं, इस सुखद सूचना के बाद जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और नवजात को आशीर्वाद देते हुए परिवार को बधाई दी। अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल रहा।

गौरतलब है कि IAS जागृति अवस्थी अपनी जमीनी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर दुर्गम गांवों तक पहुंचकर विकास योजनाओं का जायजा लेती हैं। कई बार उन्हें ट्रैक्टर पर सवार होकर ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए भी देखा गया है।

उनका यह फैसला सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ाने वाला संदेश माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button