उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

कायस्थ चित्रगुप्त महासभा ने डॉ. संपूर्णानंद की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई

सब तक एक्सप्रेस।

लखनऊ। कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कायस्थ शिरोमणि, समाजवादी विचारधारा के प्रथम अनुयायी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद की 136वीं जयंती महासभा कार्यालय हरिहर नगर, लखनऊ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. संपूर्णानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. संपूर्णानंद एक प्रखर समाजवादी विचारक होने के साथ-साथ शिक्षा, विज्ञान और राजनीति के क्षेत्र में बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उन्होंने नैनीताल में वेधशाला की स्थापना कर विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर वर्ष 1922 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि डॉ. संपूर्णानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए तथा बाद में 1962 से 1967 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम में दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (प्रशासन) उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी सहित महासभा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. संपूर्णानंद के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

— सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!