उमरियाटॉप न्यूजब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेशस्वास्थ्य

बिजौरी गांव में डायरिया का कहर, दो की मौत – स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उमरिया ब्यूरो चीफ – राहुल शीतलानी

उमरिया। मानपुर जनपद के बिजौरी गांव में डायरिया ने कहर बरपा दिया है। एक ही परिवार के कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। पीड़ितों को 108 एम्बुलेंस की मदद से मानपुर अस्पताल लाया गया है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार नीता सिंह पति आगेश सिंह (32 वर्ष), सरोज सिंह पति हेतराम सिंह (62 वर्ष) और दिलीप सिंह पिता राघवेंद्र सिंह (22 वर्ष) का इलाज जारी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इसी परिवार के दो सदस्य नरेंद्र सिंह (26 वर्ष) और राम सिंह (77 वर्ष) की इसी हफ्ते डायरिया से मौत हो चुकी है। वहीं परिवार के ही विश्वनाथ सिंह व आदित्य सिंह पिता-पुत्र जोड़ी का शहडोल में इलाज चल रहा है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लगातार एक ही परिवार में बीमारी फैलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर जांच कर रही है और बीमारी के फैलने के कारणों की तहकीकात में जुटी है।

108 प्रभारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएमएचओ व्हीएस चंदेल के निर्देश पर गांव में तीन से चार एम्बुलेंस भेजी गई हैं, जिनकी मदद से मरीजों को मानपुर अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।

गांव में लगातार मौत और बीमारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!