उमरियाटॉप न्यूजब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नोरोजाबाद फायरिंग कांड के आरोपी गिरफ्तार

उमरिया ब्यूरो चीफ – राहुल शीतलानी

उमरिया। नौरोजाबाद थाना पुलिस ने फायरिंग कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रिंस गुप्ता, प्रतीक जावरे और तनमय गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों नौरोजाबाद क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को कामयाबी मिली और तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिशें भी तेज कर दी गई हैं। वहीं, इस गिरफ्तारी से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!