
सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा आशीष पटेल को महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए गुजरात राज्य का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अश्विन सिंह सोलंकी को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश संगठन को भी मजबूती देते हुए लखीमपुर निवासी नवीन वर्मा को प्रदेश सचिव तथा बस्ती निवासी केदारनाथ पाठक को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इन सभी नियुक्तियों की घोषणा आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखण्ड आर्यावर्त महासभा का देशभर में तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी संगठन के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन में मिली जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।



