उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

वृहद जनसंवाद कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं, समस्याओं पर हुआ खुला संवाद

खामियों को दूर करने के लिए सपा नेत्री पुनीता सिंह ने अधिकारियों से की बात, शिक्षा पर हुई गंभीर परिचर्चा

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ/गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा द्वारा आयोजित वृहद जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा प्रभारी पुनीता सिंह खुशबू ग्राम सभा लोनेपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने आमजन की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसंवाद के दौरान ब्लॉक स्तर की समस्याएं, बिजली-पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रशासनिक विषयों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। इन मुद्दों पर सपा नेत्री पुनीता सिंह खुशबू ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर एक गंभीर परिचर्चा भी आयोजित की गई। परिचर्चा के मुख्य वक्ता यादव महासभा एवं पिछड़ा दलित विकास महासंघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव रहे। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा ही समाज सुधार की मजबूत नींव है और शिक्षित बच्चे ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।
परिचर्चा के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर ही स्थायी समाधान संभव है।
कार्यक्रम के समापन पर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा प्रभारी पुनीता सिंह खुशबू का सैकड़ों लोगों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव जनहित, पर्यावरण संरक्षण और कानून के दायरे में रहकर निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद जैसे कार्यक्रम जनता और नेतृत्व के बीच सेतु का कार्य करते हैं और समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी सिहासन यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी अभिषेक यादव बिट्टू, ग्राम सभा बाघी के पूर्व प्रधान अशोक यादव, अजय यादव, बूथ अध्यक्ष टुन्नू यादव, कार्यक्रम की संयोजक रीता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!