उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

अशोक लीलैंड कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री का लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

जद(से) प्रदेश अध्यक्ष ओम ओंकार सिंह व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव | सब तक एक्सप्रेस):
लखनऊ। भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार के अशोक लीलैंड कंपनी के सरोजिनी नगर स्थित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर जनता दल सेक्युलर (जद-से) के प्रदेश अध्यक्ष ओम ओंकार सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव राजेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, अवधेश यादव, बीके तिवारी, बरेली से राजेश प्रजापति, उन्नाव से कार्यालय प्रभारी आरती निषाद, हरदोई जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता, सीतापुर से अश्वनी मिश्रा, सुल्तानपुर से जितेंद्र कुमार, आगरा से सुखरेख रानी, चतर सिंह, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष, मिर्जापुर से बाबा हीरामणि दास, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, संजय कश्यप एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने संगठन के विस्तार और सक्रियता की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ओम ओंकार सिंह ने डॉ. एच.डी. कुमारस्वामी से उत्तर प्रदेश संगठन पर विशेष ध्यान देने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जनता दल संगठन के लिए ऊर्जा से भरपूर भूमि है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा जैसे किसान नेताओं को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था तथा उत्तराखंड राज्य गठन की घोषणा भी उसी दौर में हुई थी।
प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में जनता दल, राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने में पूरा सहयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!