टॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीयसिंगरौली
कपूर त्रिपाठी बने मोरवा थाना प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

सब तक एक्सप्रेस | सिंगरौली
सिंगरौली जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेश के तहत निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को थाना प्रभारी नवानगर से हटाकर मोरवा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अनिल पटेल, जो अब तक अजाक थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें नवानगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और संबंधित थानों को आदेश की प्रतिलिपि भेजकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



