उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

महात्मा गांधी के नहीं, उनके नाम पर लूट करने वाली योजनाओं के विरोधी हैं : केशव प्रसाद मौर्य

विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के कार्यक्रम में बोले उप मुख्यमंत्री, सरकार की योजनाओं को बताया गरीब-हितैषी

विशेष संवाददाता शैलेन्द्र यादव

गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में आयोजित “विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान” के भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए और जनसमूह को संबोधित किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को मजबूत करने का माध्यम है।
केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना वर्ष 2006 में शुरू हुई थी, लेकिन इसमें 11 लाख करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट कहा, “हम महात्मा गांधी के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनके नाम पर लूट करने वाली कांग्रेस की योजनाओं के विरोधी हैं।”
उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में गरीबों को 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा, मजदूरी का भुगतान 60 दिन में गारंटी से होगा और डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे खाते में जाएगा। इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन, जीआईएस आधारित मोबाइल एप और फेस रीडिंग जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा। इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा, पलायन रुकेगा और गांवों का विकास होगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “रामराज्य” की अवधारणा आज न्याय, सेवा, समानता और सुशासन के रूप में सरकारी नीतियों में दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने सड़क, आवास, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
मौर्य ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनजागरण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएं और सरकार की योजनाओं की सही जानकारी आम जनता तक दें, ताकि विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!