
सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए सुरेश कुमार त्रिपाठी (पूर्व एमएलसी) के स्वागत में 21 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे जय नारायण इंटर कॉलेज, लखनऊ में होगा।
यह निर्णय जिला संगठन के कार्यालय उदयाचल में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा और जिला मंत्री महेश चंद्र ने जानकारी दी कि मथुरा में आयोजित संघ के 58वें राज्य सम्मेलन में सुरेश कुमार त्रिपाठी को पुनः अध्यक्ष चुना गया है।
बैठक में शिक्षक समस्याओं, सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। शिक्षक नेताओं ने बताया कि समस्याओं के समाधान की समीक्षा के लिए जिला संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात करेगा।
कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों और संघ पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।



