उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

व्यापार और उद्योग समाज की आर्थिक रीढ़ : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को मुंशीपुलिया चौराहे पर गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे।
समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष नितिन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता व अनुज सिंह, कोषाध्यक्ष एस.पी. मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने कहा कि “व्यापार और उद्योग किसी भी समाज की आर्थिक रीढ़ होते हैं। लखनऊ व्यापार मंडल जैसे संगठन व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुगम व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की मजबूत आवाज है। शपथ ग्रहण के माध्यम से एक सशक्त और जिम्मेदार टीम का गठन हुआ है, जो व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि संगठन व्यापारियों की एकता और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। कार्यक्रम में व्यापारियों की बड़ी भागीदारी संगठन की मजबूती का प्रमाण है।
इस अवसर पर अयोध्या रोड के पवन सिंह और आदर्श प्रताप सिंह को भी संगठन की सदस्यता दिलाई गई। पवन सिंह को उपाध्यक्ष तथा आदर्श प्रताप सिंह को संगठन मंत्री घोषित किया गया, जिन्हें उपमुख्यमंत्री द्वारा शपथ दिलाई गई।
समारोह में उपाध्यक्ष एस.एस. यादव (एडवोकेट), ओमप्रकाश सिंह, पी.के. श्रीवास्तव, ललित राजपाल, अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ संगठन मंत्री आर्क चंदन सिंह, संगठन मंत्री दीपक तिवारी (एडवोकेट), मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!