छत्तीसगढ़

पुलिस ने बताया कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान दो माओवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ जिले के उत्तर-पश्चिमी पहाड़ी जंगल में हुई, जहां माओवादियों की मौजूदगी की सूचना थी। सुरक्षाबलों ने मौके से दो शव और हथियार बरामद किए हैं।

 छत्तीसगढ़ के बीजपुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस सर्च अभियान के दौरान दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की पहाड़ी जंगल में हुई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम इलाके में माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होने बताया कि अब तक मौके से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी थी।

3 जनवरी को मारे गए 16 नक्सली

3 जनवरी को बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए थे। इससे पहले पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए थे। केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!