उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

माघ मेला मार्ग पर खाकी हाई-अलर्ट! एसपी अनूप सिंह ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्जन का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यात्रा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद

सब तक एक्सप्रेस।संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। माघ मेला के पावन अवसर पर प्रयागराज जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए फतेहपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर चुकी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ बाईपास–भिटौरा रोड पर लागू किए गए महत्वपूर्ण ट्रैफिक डायवर्जन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से यातायात प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली और ड्यूटी को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। प्रयागराज मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण तथा जाम की स्थिति से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की उन्होंने बारीकी से समीक्षा की।
एसपी अनूप कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि मौनी अमावस्या सहित सभी प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात डायवर्जन, रूट मैनेजमेंट और त्वरित रिस्पॉन्स टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, “माघ मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महासंगम है। पुलिस का दायित्व है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंचे। इस जिम्मेदारी के निर्वहन में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।”
एसपी की सक्रिय मौजूदगी से मौके पर तैनात पुलिस बल में भी अतिरिक्त उत्साह और सतर्कता देखने को मिली।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!