
सब तक एक्सप्रेस।
संवाददाता: सूरज पोसवाल
बालाजी मोड़। क्षेत्र में व्यापारियों, दुकानदारों एवं फल-सब्जी विक्रेताओं की ओर से आपसी सहयोग और सेवा भाव के साथ पोषबड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं राहगीर शामिल हुए और हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार चलता रहा। बालाजी मोड़ व्यापार मंडल के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। व्यापारियों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, बड़ा और दाने की प्रसादी परोसी, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर सेवा, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
पोषबड़ा कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी प्रसारित हुआ। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में आपसी सौहार्द बना रहे।
सब तक एक्सप्रेस



