उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

बेटियाँ फाउंडेशन ने चलाया “जल बचाओ–भविष्य बचाओ” जागरूकता अभियान

सब तक एक्सप्रेस | विशेष संवाद
पल्लवपुरम। बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण को लेकर “जल बचाओ–भविष्य बचाओ” विषय पर परिवार करें पंचायत अभियान के अंतर्गत सरस्वती संस्कार केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान बच्चों को सरल भाषा में समझाया गया कि पानी का कम से कम उपयोग कैसे करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जल संरक्षण के लिए कैसे प्रेरित करें। संस्था की ओर से बताया गया कि छोटी-छोटी आदतें ही भविष्य में बड़े बदलाव का कारण बनती हैं।
पल्लवपुरम क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता बबीता कटारिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब बच्चे पानी की कीमत समझेंगे, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित हो पाएगा। उन्होंने परिवार और पंचायत स्तर पर जल संरक्षण को अपनाने का संदेश दिया।


संस्था की कोऑर्डिनेटर ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि बचपन में सीखी गई अच्छी आदतें जीवन भर साथ रहती हैं, इसलिए सभी को मिलकर पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में जल संरक्षण के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए, जिनमें “बूंद-बूंद बचाने” पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय, सचिव शिवकुमारी गुप्ता, रश्मि सिंह सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही पानी के महत्व से परिचित कराना और जल बचाने की आदत विकसित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!