उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में Dense Fog का कहर, तेजस एक्सप्रेस निरस्त और कई उड़ानें भी प्रभावित

Dense Fog in UP: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाली दो दर्जन उड़ानें लेट लतीफी का शिकार हुईं। घंटों देरी से चलने के कारण लखनऊ-नई दिल्ली और वापसी वाली तेजस एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही।

प्रदेश में शनिवार और रविवार को पड़े घने कोहरे का असर सोमवार को भी रहा। आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ उड़ान सेवाओं और ट्रेनों पर पड़ा।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाली दो दर्जन उड़ानें लेट लतीफी का शिकार हुईं। घंटों देरी से चलने के कारण लखनऊ-नई दिल्ली और वापसी वाली तेजस एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। रविवार को नई दिल्ली से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस रात 11:45 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई।

रात भर यात्री बैठकर यात्रा करते रहे। ट्रेन सोमवार सुबह 7:16 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंची। आइआरसीटीसी ने कारपोरेट सेक्टर की इस ट्रेन को निरस्त कर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़े कोहरे के कारण वाया कानपुर और मुरादाबाद होकर लखनऊ आने वाली ट्रेनें फंसी रहीं। हालांकि लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को कुछ राहत मिली।

अधिक देरी से आने वाली ट्रेनें

12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 5:27 घंटा
12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 5:08 घंटा
13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2:05 घंटा
12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 4:50 घंटा
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 2:10 घंटा
14674 शहीद एक्सप्रेस 7:30 घंटा
02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 5:06 घंटा
04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल 5:33 घंटा
07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 11:10 घंटा
————————–
लेट लतीफी का शिकार हुईं यह उड़ानें
उड़ान संख्या-कहां से कहां- देरी
आइएक्स-1040 दिल्ली-लखनऊ 26 मिनट 6ई-5264 मुंबई-लखनऊ 2:17 घंटा
आइएक्स-2171 दिल्ली-लखनऊ 2:00 घंटा
6ई-6139 कोलकाता-लखनऊ 30 मिनट
डब्ल्यूवाइ-265 मस्कट-लखनऊ 57 मिनट
आइएक्स-1026 मुंबई-लखनऊ 1:30 घंटा
एक्सवाइ-333 रियाद-लखनऊ 2:47 घंटा
एसवी-890 जेद्दा-लखनऊ 51 मिनट
आइएक्स-194 दुबई-लखनऊ 47 मिनट
आइएक्स-1033 बेंगलुरु-लखनऊ 27 मिनट
6ई-7482 जयपुर-लखनऊ 30 मिनट
आइएक्स-190 रियाद-लखनऊ 58 मिनट
आइएक्स-193 लखनऊ-दुबई 1:41 घंटा
6ई-505 लखनऊ-कोलकाता 35 मिनट
डब्ल्यूवाइ-266 लखनऊ-मस्कट 57 मिनट
आइएक्स-189 लखनऊ-रियाद 32 मिनट
आइएक्स-1027 लखनऊ-मुंबई 1:13 घंटा
एक्सवाइ-334 लखनऊ-रियाद 2:55 घंटा
एसवी-891 लखनऊ-जेद्दा 32 मिनट
आइएक्स-1617 लखनऊ -पुणे 39 मिनट
6ई-758 लखनऊ- दिल्ली 36 मिनट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!