उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

मानपुर बफर में मादा बाघ का शव मिलने से हड़कंप, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

सब तक एक्सप्रेस | उमरिया
ब्यूरो चीफ: राहुल शीतलानी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र अंतर्गत बीट कुचवाही में एक मादा बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना निजी राजस्व क्षेत्र ग्राम गुरुवाही के समीप, कक्ष क्रमांक पीएफ-342 से लगभग 250 मीटर की दूरी पर सामने आई है।
सूचना मिलते ही विभागीय अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। मृत मादा बाघ की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में उसकी मृत्यु का संभावित कारण आपसी द्वंद्व (दो बाघों के बीच संघर्ष) माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत दी गई तथा वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण ब्यूरो और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के निर्देशानुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। मौके पर पंचनामा तैयार कर स्थल को सुरक्षित किया गया। डॉग स्क्वायड की सहायता से क्षेत्र की तलाशी ली गई और मेटल डिटेक्टर से शव की जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की संभावना को नकारा जा सके।
सक्षम वन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में मादा बाघ का विस्तृत पोस्टमार्टम किया गया। जांच हेतु आवश्यक नमूने विधिवत संकलित कर अधिकृत प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव का विधि-विधान से दाह संस्कार कर दिया गया।
वन विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से निगरानी की जा रही है और अंतिम रिपोर्ट प्रयोगशाला जांच के बाद सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!