राम मंदिर वर्षगांठ व गणतंत्र दिवस को लेकर अयोध्या में पुलिस अलर्ट, रामघाट चौराहे पर सघन चेकिंग
वाहनों की बारीकी से जांच, अवैध ब्लैक फिल्म उतरवाई गई, नियम पालन की सख्त हिदायत

सब तक एक्सप्रेस।
अयोध्या। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र अयोध्या में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रायगंज चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ रामघाट चौराहे पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की गई।
अभियान में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, ओमवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे। चेकिंग के दौरान कई वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म को उतरवाया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि धार्मिक और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा और विश्वास और मजबूत हुआ है।



