अयोध्याटॉप न्यूजबड़ी खबरमनोरंजनराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

समाजसेवी सुरेश यादव ने किया अवध वेडिंग फिल्म स्टूडियो का उद्घाटन

दर्शननगर बाजार में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टूडियो शुरू, फोटोग्राफी–वीडियोग्राफी सेवाएं उचित दरों पर

सब तक एक्सप्रेस।
अयोध्या। दर्शननगर बाज़ार में गुरुवार को अवध वेडिंग फिल्म स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। समाजसेवी संस्था अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश यादव ने फीता काटकर स्टूडियो का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने कहा कि दर्शननगर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस स्टूडियो के खुलने से आम लोगों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर और उचित दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्टूडियो के संचालक राकेश कुमार और कुलदीप सैनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


स्टूडियो संचालकों ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अवध वेडिंग फिल्म स्टूडियो दर्शननगर मुरली मार्केट के सामने, दूसरी मंज़िल पर स्थित है, जहां शादी-विवाह, धार्मिक, सामाजिक और अन्य आयोजनों से जुड़ी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में विनोद, सत्यप्रकाश, विकास, शेष, रोशन, लक्ष्मण, करन, मोहित, वासुदेव यादव, सोमई निषाद, राम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!