उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीदेशभक्तिबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसहारनपुरसीतापुरसोनभद्र

सहारनपुर पुलिस की बहादुरी को सलाम, दो मुख्य आरक्षियों को मिला प्रशस्ति पत्र

तेज कार्रवाई कर कई मामलों का खुलासा करने पर गणतंत्र दिवस पर किया गया सम्मानित

सब तक एक्सप्रेस।
सहारनपुर। थाना मंडी में तैनात दो जांबाज मुख्य आरक्षियों की सराहनीय कार्यकुशलता को सम्मान मिला है। मुख्य आरक्षी राहुल कुमार त्यागी और मुख्य आरक्षी कमल कौशिक को अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने हाल के दिनों में कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं। 14 जनवरी को हुई चोरी की घटना का मात्र 8 घंटे में खुलासा कर करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। 25 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में एक दर्जन से अधिक मुकदमों वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 16 दिसंबर को हत्या के प्रयास के वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। महिला से छिनैती की घटना का भी 36 घंटे में खुलासा कर सोने की चेन सहित करीब ढाई लाख रुपये की बरामदगी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सहारनपुर पुलिस लाइन में आयोजित परेड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने दोनों मुख्य आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
थाना मंडी पुलिस की इस जोड़ी की सक्रियता से जहां अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!