उत्तर प्रदेशखीरीटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

धूमधाम से निकाली गई तिरंगा बाइक रैली, जयकारों से गूंज उठा एनएच-30

उचौलिया–पसगवां क्षेत्र में दिखा देशभक्ति का उत्साह, पुलिस व एनएचएआई की मौजूदगी में शांतिपूर्ण आयोजन

सब तक एक्सप्रेस।
उचौलिया खीरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उचौलिया व पसगवां थाना क्षेत्र के नागरिकों ने मिलकर एक विशाल तिरंगा बाइक रैली निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली एनएच-30 लखनऊ-दिल्ली मार्ग से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
रैली का शुभारंभ उचौलिया थाने के सामने से हुआ, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने पुष्प वर्षा कर तथा झंडी दिखाकर बाइक यात्रा को रवाना किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उचौलिया पुलिस, थाना फोर्स और एनएचएआई की गाड़ियां रैली के साथ चलती रहीं।


तिरंगा बाइक यात्रा उचौलिया थाना, गुरुद्वारा साहिब मार्केट, मोहदियापुर, कोटरा, मोहउद्दीनपुर चौराहा, सुनौवा हॉल्ट, लखनौरिया चौराहा, जलालपुर होते हुए बाईपास से जेबीगंज अंदर मार्केट और पुनः जलालपुर व सुनौवा हॉल्ट होते हुए कोटरा स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पहले से चल रहे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। कोटरा में कार्यक्रम का आयोजन विपिन पाल व कौर पाल द्वारा किया गया।
रैली का नेतृत्व “सेवा का जुनून” टीम के डायरेक्टर डॉ. संजीत सिंह सनी ने किया। डीजे लगी गाड़ियों पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे, जिससे पूरे मार्ग पर उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। डीजे वाहन पर मां सरस्वती, भारत माता और फौजी वेश में सजे छोटे बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
रैली के दौरान “सेवा का जुनून” टीम द्वारा हाईवे किनारे मौजूद बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को तिरंगा झंडा भेंट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। प्रतिभागियों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि धर्म या जाति चाहे जो हो, देश और मानवता के लिए सभी एक हैं।
तिरंगा बाइक रैली ने न सिर्फ गणतंत्र दिवस के उत्साह को नई ऊर्जा दी, बल्कि क्षेत्र में देशप्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का मजबूत संदेश भी छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!