जयपुरटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमेहंदीपुरराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

बालाजी मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए सराहनीय : मदन राठौड़

सब तक एक्सप्रेस।
सूरज पोसवाल, मेहंदीपुर बालाजी
मेहंदीपुर बालाजी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल भी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में मदन राठौड़ ने बालाजी महाराज के दर्शन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार को भी ढोक लगाई। मंदिर के सेवादारों ने उन्हें माला पहनाकर बालाजी महाराज के चोले का तिलक लगाया। वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से सचिव एम.के. माथुर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें माला, रामनाम दुपट्टा एवं बालाजी महाराज की मोदक प्रसादी भेंट की।
इसके अलावा करौली भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, भाजपा नेता सत्यनारायण जैमन, विजेंद्र सीमला, श्याम सिंह सिसोदिया, सुभाष सीमला, लोकेश मीना सहित दौसा व करौली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी साफा, माला एवं बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए मदन राठौड़ ने बालाजी मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर में हुई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी लंबे समय से मेहंदीपुर बालाजी आने की इच्छा थी, जो बालाजी महाराज के आशीर्वाद से पूरी हुई।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन के लिए यहां आते हैं और मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनके लिए की गई व्यवस्थाएं अत्यंत सुगम, सुव्यवस्थित और सराहनीय हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सहज दर्शन की सुविधा मिलना मंदिर प्रबंधन की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को दर्शाता है।
मदन राठौड़ ने मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना ही सच्ची सेवा है, और बालाजी मंदिर ट्रस्ट इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!