उमरियाटॉप न्यूजधार्मिकबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद में भव्य हिंदू सम्मेलन यात्रा निकाली गई

मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों और आरएसएस कार्यकर्ताओं की रही विशेष भागीदारी

ब्यूरो चीफ: राहुल शीतलानी
नौरोजाबाद। नगर नौरोजाबाद में रविवार को हिंदू सम्मेलन यात्रा भव्यता और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, वरिष्ठ नागरिक, हिंदू माताएं-बहनें तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और धर्म, संस्कृति व एकता का संदेश गूंजता नजर आया।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने समाज को संगठित रहने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है।
हिंदू सम्मेलन यात्रा के आयोजन से नगर में धार्मिक और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। क्षेत्रवासियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह और उल्लास देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!