उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सत्ताधीश कर रहे धनार्जन का व्यापार, जनता फिर रही लाचार – संदीप मिश्र

घोरावल में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल, बिजली विभाग पर गंभीर आरोप

सब तक एक्सप्रेस: सतीश पाण्डेय।
सोनभद्र/घोरावल। जनपद सोनभद्र की विधानसभा 400 घोरावल के शाहगंज क्षेत्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं साझा कीं। जन चौपाल में लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के नाम पर आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है और मनमाने तरीके से भारी-भरकम बिजली बिल थोपे जा रहे हैं।
मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और बताया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपे हैं, जिनमें बिजली बिलों में गड़बड़ी और ओटीएस के नाम पर दबाव बनाने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन घरों में केवल चार–पांच सीएफएल बल्ब जलते हैं, वहां भी दो से तीन लाख रुपये तक के बिजली बिल भेज दिए गए हैं।
स्थलीय निरीक्षण में भी सामने आई गड़बड़ी
जन चौपाल के बाद मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कई ग्रामीणों के घरों का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां वास्तविक बिजली खपत बेहद कम पाई गई, लेकिन इसके बावजूद भारी बिल थमाए जाने की पुष्टि हुई।
इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संदीप मिश्र ने कहा कि,
“सत्ताधीश धनार्जन का व्यापार कर रहे हैं और आम जनता को लाचार बनाया जा रहा है। बिजली विभाग की मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बातचीत से समाधान नहीं निकला तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगा।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मोर्चा जल्द ही बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेगा और यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनहित में व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम में रहे ये लोग उपस्थित
जन चौपाल में प्रमुख रूप से रवि चौहान, धीरज कनौजिया, सुरेंद्र कुमार, रोहित जाटव, किशन कुमार, भोलू चौहान, दिनेश पटेल, विवेक जाटव, आकाश चौहान, लल्लू कोल, विजय चौहान, रामपति बियार सहित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के माध्यम से उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी और बिजली विभाग की कथित मनमानी पर रोक लगेगी।
— सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!