उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

प्रदेश को विकसित करना है तो नारी को सशक्त बनाना होगा : नरेंद्र कुमार सिंह

वरिष्ठ संवाददाता : राम अनुज धर द्विवेदी
सब तक एक्सप्रेस,सोनभद्र।
बीजपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के पांचवें चरण “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजपुर थानाप्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स तन्वी तिवारी, खुशबू, खुशी व अंजली सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद डीएवी विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. आर.के. झा ने थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। खेल शिक्षक मनोज पांडे के निर्देशन में स्काउट ताली के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा दस की शैलजा यादव व कक्षा छह की प्रकृति श्रीवास्तव ने सशक्त नारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं खेल शिक्षक मनोज पांडे ने अपनी स्वरचित गीत “बेटियां तो महान होती हैं” प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे के निर्देशन में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा सात की छात्रा अल्फिया अज़ीज़ ने “नारी का सम्मान करो, मत उसका अपमान करो” कविता सुनाकर संदेश दिया।
थानाप्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नारी का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पंपलेट विद्यार्थियों में वितरित कराए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, माता-पिता व शिक्षकों के सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, हेड कांस्टेबल बिपिन यादव, भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल हरिश्चंद्र, महिला कांस्टेबल निहारिका पांडे, प्रियंका तथा समाजसेवी अनिल त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलजा यादव ने किया। अंत में विद्यालय की ओर से डॉ. आर.के. झा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!