उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

अंधे मोड़ पर घायल को देख विधायक शिवनारायण सिंह ने रोका काफिला, दिखाई मानवता

सड़क हादसे में घायल युवक को 112 के जरिए भिजवाया जिला अस्पताल

ब्यूरो चीफ – उमरिया: राहुल शीतलानी
उमरिया। बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की मदद कर मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक शिवनारायण सिंह सोमवार शाम करीब 5:30 बजे निगहरी प्रवास से लौट रहे थे। इसी दौरान निगहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीताफाल और हरवाह के बीच स्थित अंधे मोड़ के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़ा देखा।


विधायक ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर घायल की स्थिति की जानकारी ली। घायल की पहचान सूरजपुरा निवासी दादूराम सिंह के रूप में हुई। विधायक ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सुरक्षित सड़क से हटवाया और तुरंत 112 आपात सेवा को सूचना दी।
कुछ ही समय में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दादूराम सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया। विधायक की तत्परता के कारण घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक शिवनारायण सिंह के इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक जिम्मेदार और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!