4 दिन में 5 शेयरों ने दिया 70% तक रिटर्न, निवेशकों की हो गई मौज

पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान पांच शेयरों ने निवेशकों को 70% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया। इनमें कोलिन्ज लेबोरेटरीज, पारस पेट्रोफिल्स, गोकाक टेक्सटाइल्स, जयहिंद सिंथैटिक्स और इंटेग्रा एसेंशिया शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के कारण बाजार चार दिन ही खुला था, फिर भी इन शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। फिर भी शेयर बाजार (Stock Market Last Week) के दोनों प्रमुख इंडेक्स ऊपर चढ़े। BSE सेंसेक्स 732.08 अंक या 0.89% चढ़कर 82,269.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 272 अंक या 1.08% बढ़कर 25,320.65 पर सेटल हुआ। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 4 दिन (सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था) में निवेशकों को 70 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
Colinz Laboratories Share Price
कोलिन्ज लेबोरेटरीज का शेयर पिछले हफ्ते 46.25 रुपये से उछलकर 78.70 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 70.16 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर BSE पर 1.22 रुपये या 1.53 फीसदी गिरकर 78.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.83 करोड़ रुपये है।
Paras Petrofils Share Price
पारस पेट्रोफिल्स का शेयर पिछले हफ्ते 1.65 रुपये से उछलकर 2.70 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 63.64 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर BSE पर 0.45 रुपये या 20 फीसदी उछलकर 2.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 89.57 करोड़ रुपये है।
Gokak Textiles Share Price
गोकाक टेक्सटाइल्स के शेयर ने पिछले हफ्ते 46.97 फीसदी रिटर्न दिया। इसका रेट 54.42 रुपये से उछलकर 79.98 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को ये 0.37 रुपये या 0.46 फीसदी मजबूती के साथ 80.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 52.19 करोड़ रुपये है।
Jaihind Synthetics Share Price
जयहिंद सिंथैटिक्स के शेयर ने पिछले हफ्ते 40.63 फीसदी रिटर्न दिया। इसका रेट 40.71 रुपये से उछलकर 57.25 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को ये 9.54 रुपये या 20 फीसदी मजबूती के साथ 57.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 35.46 करोड़ रुपये है।
Integra Essentia Share Price
लिस्ट में आखिरी नाम है इंटेग्रा एसेंशिया के शेयर ने पिछले हफ्ते 34.88 फीसदी रिटर्न दिया। इसका रेट 1.29 रुपये से उछलकर 1.74 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को ये 0.18 रुपये या 11.54 फीसदी मजबूती के साथ 1.74 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 184.62 करोड़ रुपये है।



