उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सीतापुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान

नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पाण्डेय ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव, सीतापुर:
सीतापुर। मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण के उद्देश्य से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 146 सीतापुर में शनिवार को विशेष अभियान तिथि का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पाण्डेय ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर मजिस्ट्रेट ने कम्पोजिट विद्यालय नैपालापुर, पंचायत घर नैपालापुर तथा प्राथमिक विद्यालय टेड़वा चिलौला स्थित सभी बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ से प्राप्त दावे और आपत्तियों की जानकारी ली तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पाण्डेय ने निर्देशित किया कि प्राप्त फार्मों के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों का विधिवत परीक्षण किया जाए। जिन मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या आ रही है, उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
विशेष अभियान तिथि के अवसर पर विधानसभा 146 सीतापुर के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य किया गया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पात्र नागरिक इस अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!