उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

केंद्रीय बजट आम जनता को निराश करने वाला – डी.पी. यादव

सपा नेता ने बजट 2026-27 को किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए निराशाजनक बताया

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी. यादव ने इसे आम जनता को निराश करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से साफ हो गया है कि सरकार के पास किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों और नौजवानों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
डी.पी. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का जो वादा किया गया था, वह पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। अब 2026 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर, लगातार घटती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह असफल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है और सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं, लेकिन उन्हें भरने के लिए भी बजट में कोई ठोस कार्य योजना नहीं दिखाई देती। इससे साफ है कि सरकार आम जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
सपा नेता ने कहा कि इस बजट से लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं और यह बजट देश की आम जनता के लिए केवल निराशा ही लेकर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!