उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

आलमबाग चंदरनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

पूर्व विधायक सुरेश तिवारी मुख्य अतिथि, नवगठित टीम को मिली शुभकामनाएं

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। सोमवार को आलमबाग चंदरनगर व्यापार मंडल (सम्बद्ध लखनऊ व्यापार मंडल) का शपथ ग्रहण समारोह चंदरनगर, आलमबाग में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल वरमानी, राजेंद्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन पदाधिकारियों को माला पहनाकर, मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ हुई।
इसके बाद लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने आलमबाग चंदरनगर व्यापार मंडल के नवगठित अध्यक्ष सोमेश मिश्र सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों का संगठन नहीं, बल्कि समाज की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने वाला सशक्त मंच है। संगठित व्यापारी समाज अपने हितों की रक्षा के साथ-साथ प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने का कार्य करता है।
राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि नई टीम आपसी समन्वय, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी और सेवा भावना के साथ दायित्व निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि यह समारोह केवल शपथ ग्रहण का नहीं, बल्कि एकता, विश्वास और व्यापारिक स्वाभिमान का उत्सव है। व्यापार मंडल की नई टीम सेवा, समर्पण और संघर्ष की जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, बाजार की साफ-सफाई, सुरक्षा, सुविधाएं और प्रशासन से समन्वय संगठन की प्राथमिकता होगी।
चंदरनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश मिश्र ने क्षेत्र के व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संगठन हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आवश्यक कार्य से बिंदकी जाने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने सुबह पहुंचकर शुभकामनाएं दीं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की।
समारोह का समापन व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!