जी-20 अवध शिल्पग्राम चौराहा मार्केट इकाई का गठन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी, नई कार्यकारिणी का हुआ चयन

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में जी-20 अवध शिल्पग्राम चौराहा मार्केट में व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की और “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, जी-20 अवध शिल्पग्राम चौराहा मार्केट इकाई” का गठन किया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में व्यापारियों ने संगठन के माध्यम से अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शिवम पटेल को चेयरमैन, रोहित सिंह राठौर को अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ महामंत्री, संजीव सिंह को महामंत्री और विशाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही रोहित कनौजिया को वरिष्ठ संगठन मंत्री, प्रेम कुमार गुर्जर को संगठन मंत्री, आदित्य कुमार, विकास कुमार व विष्णु कुमार को उपाध्यक्ष, राजपाल को मीडिया प्रभारी, अभिषेक कुमार को प्रभारी, जे.पी. यादव व अंकित मिश्रा को संरक्षक तथा बृजेश तिवारी को मुख्य संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में गोलू कश्यप, मुजफ्फर अली, निसार खान, अशफाक कुरैशी, पुत्तन, खुर्शीद, मनीष, गोलू और संजय कुमार को सदस्य चुना गया।
चुने गए सभी पदाधिकारियों को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल और नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा माला पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सदैव संघर्षरत रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के रहते व्यापारियों को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन करने की आवश्यकता नहीं है। संगठन व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समस्याओं के समाधान के लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी जागरूक व मजबूत बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, शेखर कुमार, मनीष वर्मा, प्रदेश संसदीय महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी व व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



