उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. का सख्त निरीक्षण, गुणवत्ता पर नहीं होगा समझौता

उप निबंधक कार्यालय महोली व प्राचीन शिव मंदिर विकास कार्यों का लिया जायजा

सब गक एक्सप्रेस।
विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गुरुवार को आदर्श तहसील महोली परिसर में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय, महोली के भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पिलर निर्माण के बाद कहीं से भी सरिया दिखाई न दे।


जिलाधिकारी ने भवन के अंदर बनाए जा रहे शौचालयों का भी निरीक्षण किया और वहां पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा विकास खंड ऐलिया के ग्राम रोजहा (पो. धौरेमऊ) में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कराए जा रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट सहित अन्य कार्यों को देखा गया। प्रकाश व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
डॉ. राजागणपति आर. ने दो टूक कहा कि सभी विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर विधिवत हैंडओवर किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जिलाधिकारी के इस सख्त निरीक्षण से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!