उत्तर प्रदेशकौशाम्बीटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की नवाचार क्षमता

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी से बच्चों में बढ़ी वैज्ञानिक सोच

सब तक एक्सप्रेस।
वरिष्ठ संवाददाता: सुशील केसरवानी
कौशाम्बी। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा विज्ञान विषय पर बनाए गए नवाचार मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छता, तकनीकी नवाचार तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से जुड़े आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों के विषय में विस्तार से जानकारी दी और उनके कार्य सिद्धांत को सरल व प्रभावी ढंग से समझाया।
जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कम्पोजिट विद्यालय चरवा प्रथम की छात्रा शिल्पा को टेबलेट, प्रशस्ति-पत्र एवं शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवां की छात्रा शशि यादव, तृतीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सैयद सरावां की छात्रा इकरा बेगम, चतुर्थ स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हरौली के छात्र नितेश तथा पंचम स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय पुनवार की छात्रा हिमानी चौरसिया को भी सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंझनपुर ब्लॉक की टीम, द्वितीय स्थान पर सरसवां ब्लॉक की टीम तथा तृतीय स्थान पर मूरतगंज ब्लॉक की टीम के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, शिक्षण सामग्री और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ऐसे नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम को दर्शाती है।
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बच्चों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में नवाचार और जिज्ञासा की भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन कुछ नया सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा, प्राचार्य डाइट निधि शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!