उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यलखनऊलखीमपुर खीरीसीतापुरसोनभद्र

वैश्य-व्यापारी महासभा ने प्रमुख सचिव राज्य कर से की मुलाकात, सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

कोरोना काल के लंबित कर प्रकरणों को पूर्ण कर-मुक्त करने की मांग

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश वैश्य-व्यापारी महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चैहान एवं आयुक्त राज्य कर नितिन बंसल से मुलाकात कर सात सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात प्रातः 11 बजे राज्य कर प्रशिक्षण संस्थान, विभूति खण्ड, गोमती नगर लखनऊ में हुई।
प्रतिनिधि मंडल ने सभी सात बिंदुओं पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की। महासभा की ओर से बताया गया कि कोरोना-2019 काल के दौरान वर्ष 2020, 2021, 2022 और 2023 में अधिकांश प्रतिष्ठान और संस्थान बंद रहे, बावजूद इसके उस अवधि से जुड़े कर प्रकरण विभाग में अब भी लंबित हैं। संगठन ने मांग की कि उक्त अवधि का राज्य कर पूर्णतया कर-मुक्त घोषित किया जाए।
प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चैहान एवं आयुक्त राज्य कर नितिन बंसल ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। अधिकारियों के साथ हुई वार्ता को संगठन ने सार्थक बताया।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश गुलहरे (प्रदेश अध्यक्ष), राजेश चंद्र अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), दीपक अग्रवाल पार्थ (क्षेत्रीय अध्यक्ष), अनुज रस्तोगी (महामंत्री युवा उत्तर प्रदेश), ममता गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष महिला), दीपक साहू (प्रदेश मंत्री युवा उत्तर प्रदेश) एवं अर्चिन अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!