लाइफस्टाइल

Chocolate Day 2026: बिना ओवन घर पर बनाएं क्रीमी चॉकलेट पुडिंग

Chocolate Pudding Recipe: यह होममेड चॉकलेट पुडिंग कम समय में तैयार हो जाएगी और इस तरह का डेजर्ट आपके रिश्तों में और भी मिठास घोल देगा।

chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi

Chocolate Day Recipe: वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार और मिठास का त्योहार है। इस दिन लोग अपने प्यार का इज़हार चॉकलेट के ज़रिए करते हैं क्योंकि चॉकलेट मूड को बेहतर बनाती है। रिश्तों में मिठास घोलती है। चॉकलेट खुशी और प्यार का प्रतीक है।


इस खास दिन पर अगर आप अपने पार्टनर, बच्चों या फैमिली को कुछ घर पर बना हुआ और खास खिलाना चाहते हैं, तो चॉकलेट पुडिंग से बेहतर कुछ नहीं। यह रेसिपी बनाने में आसान है, कम सामग्री में तैयार हो जाती है और स्वाद में बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी लगती है।

इस लेख में हम जानेंगे घर पर चॉकलेट पुडिंग बनाने की आसान विधि, साथ में कुछ टिप्स जिससे आपकी पुडिंग एकदम परफेक्ट बनेगी। यह होममेड चॉकलेट पुडिंग कम समय में तैयार हो जाएगी और इस तरह का डेजर्ट आपके रिश्तों में और भी मिठास घोल देगा।  

chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi

चॉकलेट पुडिंग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • दूध- 2 कप
  • कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच
  • चीनी- स्वाद अनुसार
  • डार्क चॉकलेट – आधा कप (कटी हुई)
  • वनीला एसेंस – आधा छोटा चम्मच
  • बटर –  1 छोटा चम्मच
chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi

 घर पर चॉकलेट पुडिंग बनाने की आसान विधि

स्टेप 1- एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर और कोको पाउडर लें और थोड़ा सा ठंडा दूध डालकर अच्छे से घोल बना लें ताकि गांठ न पड़े।

स्टेप 2- एक पैन में बचा हुआ दूध गर्म करें। अब इसमें चीनी और बटर डालें और चलाते रहें।

chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi

स्टेप 3- अब पैन में तैयार किया हुआ कोको-कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।

स्टेप 4- मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें डार्क चॉकलेट डालें और तब तक पकाएं जब तक चॉकलेट पूरी तरह पिघल न जाए।

chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi

स्टेप 5- आखिर में वनीला एसेंस डालें और गैस बंद कर दें।

स्टेप 6- तैयार पुडिंग को सर्विंग बाउल में डालें और ठंडा होने दें। चाहें तो 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

चॉकलेट पुडिंग सजाने के टिप्स

  • ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालें
  • स्ट्रॉबेरी या चेरी से गार्निश करें
  • ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!