फराह खान 22 साल बाद ला रहीं Mai Hoo Na का सीक्वल? डायरेक्टर ने खुद खोला राज

मीडिया में खबरें थीं कि फराह खान शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना 2’ की योजना बना रही हैं, जिसमें शाह रुख का डबल रोल होगा। ये दोनों किरदार एक दूसरे के विपरीत होंगे। फैंस साल 2004 की इस हिट कल्ट क्लासिक के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फराह खान ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।
HighLights
- शाह रुख ने निभाया था मेजर राम का रोल
- साल 2004 में रिलीज हुई थी फिल्म
- फराह खान ला रहीं सीक्वल
पिछले काफी समय से मीडिया में ये खबर आ रही थी कि फराह खान (Farah Khan) शाह रुख खान (Shah rukh Khan) के साथ ‘मैं हू ना’ (Main Hoo Na) का सीक्वल प्लान कर रही हैं। मैं हूं ना एक रोमांटिक फिल्म थी जोकि साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जायद खान, सुष्मिता सेन और अमृता राव नजर आए थे।
शाह रुख जल्द शुरू करेंगे शूटिंग?
कहा जा रहा था कि फराह इसका सीक्वल लेकर आने वाली हैं जिसमें शाह रुख खान का डबल रोल होगा। अब फाइनली डायरेक्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। फराह ने कहा कि वो मैं हू ना 2 को लेकर कुछ प्लान नहीं कर रही हैं। इस खबर को और हवा तब मिली जब ये कहा गया कि शाह रुख खुद आकाश कौशिक के साथ मिलकर इसकी स्टोरी पर काम कर रहे और स्क्रीनप्ले लिखा जा रहा है।
-1770453357749.jpg)
साल 2004 में आई थी मैं हू ना
शाह रुख और फराह ने आखिरी बार साल 2004 में हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम किया था। तभी से फैंस इस रियूनियन को देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में इस अनाउंसमेंट ने उनके उत्साह में चार चांद लगा दिए थे। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में फराह ने कहा कि वो इस तरह की अफवाह पर बिल्कुल विश्वास नहीं करती हैं।
-1770453371560.jpg)
क्या थी मैं हू ना की कहानी?
‘मैं हूं ना’ मेजर राम प्रसाद शर्मा की कहानी है, जिन्हें अपने सौतेले भाई और सौतेली मां समेत अपने बिछड़े परिवार से दोबारा मिलने का मौका मिलता है। रिश्तों को फिर से संवारते हुए उन्हें सेना प्रमुख की बेटी संजना को पूर्व सेना अधिकारी राघवन से संभावित खतरे से बचाना होता है। इन दोनों उद्देश्यों के लिए वे दार्जिलिंग जाते हैं। यह फिल्म दोस्ती, भाईचारे और प्यार के भावों को दर्शाती है।



