IND vs PAK T20 World Cup Boycott Row Highlights: लाहौर में आईसीसी-पीसीबी की बैठक हुई, नकवी फिर PM से करेंगे बात

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को टक्कर होगी या नहीं इस पर आज फैसला आज सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच कुछ देर में मीटिंग होगी।
टी20 विश्वकप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा या नहीं, इस पर आज फैसला आ सकता है। पाकिस्तान अपने बहिष्कार के फैसले पर आज यू-टर्न ले सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच कुछ देर में मीटिंग होगी। खबरों के अनुसार, पीसीबी ने बहिष्कार पर अपना रुख नरम कर लिया है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: प्रधानमंत्री करेंगे मुलाकात
अंतिम निर्णय लेने से पहले पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से एक बार फिर मुलाकात करेंगे। दो सप्ताह के भीतर यह उनकी दूसरी आधिकारिक बैठक होगी। यह 15 फरवरी की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: पीसीबी की बड़ी मांगें
पीसीबी ने रविवार को लाहौर में आईसीसी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में गतिरोध तोड़ने के लिए तीन मांगें रखीं। बांग्लादेश के लिए बढ़ा हुआ मुआवजा, टी20 विश्व कप से बाहर होने के बावजूद बांग्लादेश के लिए भागीदारी शुल्क और भविष्य में आईसीसी के किसी आयोजन की मेजबानी का अधिकार।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: रुख से हट सकता पाकिस्तान
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार के अपने रुख से पीछे हट सकता है। हालांकि आईसीसी की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपने रुख पर अड़े रहे, लेकिन कुछ अधिकारियों के मैच खेलने पर विचार करने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आईसीसी के अधिकारियों ने रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में नकवी के साथ हुई बैठक में पीसीबी को बहिष्कार के गंभीर परिणामों की चेतावनी दी थी।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: एक और बैठक शुरू
आईसीसी के उपसभापति इमरान ख्वाजा और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की बैठक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुरू हो गई है। नकवी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल से भी मुलाकात की ताकि चल रहे विवाद पर गतिरोध को तोड़ा जा सके।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: ऐसे होगी भरपाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की कीमत 30-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो आईसीसी के राजस्व में पीसीबी के हिस्से के लगभग बराबर है। अगर पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करता है तो आईसीसी पीसीबी को भुगतान रोककर नुकसान की भरपाई भी कर सकती है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: बातचीत जारी है
पाकिस्तान ने अप्रत्याशित घटना (फोर्स मेज्योर) का हवाला देने की कोशिश की, लेकिन आईसीसी ने इसकी वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे खारिज कर दिया। पीसीबी अब आईसीसी के साथ बातचीत कर रही है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: मीटिंग में क्या चल रहा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी आईसीसी के राजस्व में हिस्सेदारी बढ़ाने, भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और प्रोटोकॉल के पालन की मांग कर रहा है। बांग्लादेश भी कुछ मुआवजे की मांग कर सकता है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: मध्यस्थ के रूप में नामित किया
आईसीसी के उपाध्यक्ष ख्वाजा को इस विवाद में मध्यस्थ के रूप में नामित किया गया है। पीटीआई के एक सूत्र ने दावा किया, “वह मोहसिन नकवी से कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं, ताकि पहले पीसीबी प्रमुख और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से बात कर सकें, जिसके बाद आज वर्चुअल बैठक होगी।”
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: लाहौर पहुंचे इमरान
आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंच गए हैं। पीसीबी प्रमुख के सलाहकार आमिर मीर ने मोहसिन नकवी के साथ बैठक से पहले लाहौर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: पाकिस्तान बदल सकता फैसला
पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर जल्द ही फैसला ले सकता है और संभवतः अपना निर्णय बदल सकता है। आज सुबह खबर आई थी कि आईसीसी द्वारा पाकिस्तान को संभावित वित्तीय और अन्य नुकसानों के बारे में सूचित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपना रुख नरम कर लिया है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: मीटिंग शुरू
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच बैठक शुरू हो चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश की भागीदारी से क्या फर्क पड़ता है, क्योंकि वे अब टी20 विश्व कप में भाग नहीं ले रहे हैं।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: दादा का बयान आया सामने
एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के पाकिस्तान के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, “विश्व कप से बाहर होने का क्या मतलब? वैसे भी वे श्रीलंका में खेल रहे हैं। पाकिस्तान के बहिष्कार से मैं हैरान हूं। विश्व कप में हर अंक महत्वपूर्ण होता है।”
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: मैच की संभावना
IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों ने संकेत दिया है कि भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच होने की 99 प्रतिशत संभावना है। यह रिपोर्ट PCB और ICC के बीच होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले सामने आई है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: लाहौर पहुंचे 2 अधिकारी
आईसीसी के दो अधिकारी (इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी) बहिष्कार के मामले में पीसीबी के साथ बातचीत जारी रखने के लिए लाहौर जा रहे हैं। बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पहले से ही लाहौर पहुंच चुके हैं।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: पीसीबी-बीसीबी की मीटिंग
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आज लाहौर में बैठक करने वाले हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल इसके लिए लाहौर पहुंच गए हैं। इस बैठक के बाद आईसीसी के साथ बातचीत का एक और दौर होने की संभावना है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: विजयी शुरुआत
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं, इस पर अभी भी संदेह बना हुआ है। शनिवार को दोनों देशों ने अपने-अपने टी20 विश्व कप अभियान की विजयी लेशुरुआत की। पाकिस्तान ने आखिरी दो ओवरों में 29 रनों का लक्ष्य हासिल कर नीदरलैंड्स को हराया। वहीं सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाकार भारत को जीत दिलाई।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: श्रीलंका बोर्ड ने लिखा लेटर
श्रीलंका क्रिकेट ने भी पीसीबी को लेटर लिखकर वित्तीय नुकसान को देखते हुए बहिष्कार न करने की अपील की है। अपने पत्र में श्रीलंका ने पाकिस्तान को यह भी याद दिलाया कि 2009 के लाहौर हमलों के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले प्रमुख देशों में श्रीलंका भी शामिल था।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: अप्रत्याशित घटना का हवाला दिया
शुरुआत में आईसीसी को बहिष्कार का कारण सीधे तौर पर न बताने के बाद पीसीबी ने ‘अप्रत्याशित घटना’ का हवाला देते हुए सरकार के 1 फरवरी के सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया। इसमें उन्हें टी20 विश्व कप में भाग लेने लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का निर्देश दिया गया था। आईसीसी ने पलटवार करते हुए कहा कि अप्रत्याशित घटना के पीछे कोई शर्त या औचित्य नहीं है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: बातचीत से होगा हल
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर नया अपडेट आया है। अब इस मामले को टकराव के बजाय बातचीत से सुलझाया जाएगा। खबरों के मुताबिक, आईसीसी पीसीबी के साथ बातचीत करके मामले को हल करना चाहती है।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: पाकिस्तान के तेवर नर्म
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मैच के बहिष्कार पर अपना रुख नरम कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उनसे हर्जाना मांग सकती है। इससे पहले पीसीबी आईसीसी के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई थी।
Pakistan’s T20 World Cup Row Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को टक्कर होगी या नहीं इस पर आज फैसला आज सकता है।



