मौसम अपडेट

सर्द हवाओं के बीच जारी है मां वैष्णो देवी की यात्रा, श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह, हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवाएं जारी

कटड़ा में सर्द हवाओं और बादलों के बावजूद श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। मौसम में बदलाव से बारिश की संभावना है, पर भक्त गर्म कपड़ों में भवन की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से हेलीकॉप्टर, बैटरी कार जैसी सभी सेवाएं सुचारू हैं और प्राचीन गुफा में प्रवेश भी आसान हो गया है।

HighLights

  1. कटड़ा में सर्द हवाओं और बादलों के बीच यात्रा।
  2. श्रद्धालु पूरे उत्साह से कर रहे मां वैष्णो देवी की यात्रा।
  3. कम संख्या से प्राचीन गुफा व सेवाओं का लाभ।

सर्द हवाओं में श्रद्धालु कर रहे हैं मां वैष्णो देवी की यात्रा ।

बदले मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के हौसले बुलंद ।

मंगलवार को मौसम बदला बदला सा रहा दिनभर आसमान पर बादलों का जमघट लगा रहा। जिसके कारण लगातार ठंडी हवाएं चलती रही । सर्द मौसम के बीच श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा करते नजर आए ।  जिस तरह का मौसम का मिजाज बना हुआ है उम्मीद है कि श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है।

फिलहाल श्रद्धालु गर्म कपड़े पहन परिवार के साथ निरंतर भवन की ओर रवाना होते रहे।  वर्तमान में  मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी लगातार जारी है जिसके कारण श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और सभी तरह की सुविधाएं लगातार उपलब्ध हो रही हैं।

इनमें हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू  तथा पालकी आदि की सेवाएं प्रमुख हैं। मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान एक और यहां श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर परिवार की सुख शांति की कामना कर रहे हैं तो वहीं पवित्र गर्भ जून गुफा के साथ ही बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाते हुए मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी कर रहे हैं।

वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी के कारण श्रद्धालुओं को दिन के साथ ही रात्रि के समय मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा में प्रवेश करने का लगातार सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसको लेकर श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा लगातार यादगार बनी हुई है।

बीते 9 फरवरी को 12800 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की थी तो वहीं 10 फरवरी यानी कि मंगलवार शाम 4:00 बजे तक करीब 9500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!