मनोरंजन

संजय दत्त ने शादी की सालगिरह पर पत्नी पर लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात

Sanjay Dutt Marriage Anniversary: शादी की 18वीं सालगिरह के मौके पर संजय दत्त ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।

संजय दत्त इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ में अदाकारी करने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह के मौके पर अपनी पत्नी के साथ कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा नोट लिखा है।

पत्नी के साथ अभिनेता ने शेयर की तस्वीरें
संजय दत्त ने पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कई पोज दिए हैं। एक तस्वीर में वह अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त ने पत्नी के लिए लिखी पोस्ट
तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा है ‘सालगिरह की शुभकामनाएं। आप हमेशा मेरी जिंदगी में मेरी ताकत रही हैं। आप हर सुख-दुख में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं हैं। जब मैं गिरा तो आपने मुझे उठाया है। आपने मुझे सबसे प्यारे बच्चे दिए हैं। हम एक टीम के रूप में जिंदगी की हर चुनौती में एक साथ खड़े हैं। मेरे साथ रहने और मेरा ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। दुआ है कि हम एक-साथ अच्छे पल बिताएं। लव यू मां, जय भोले नाथ।’

Sanjay Dutt share photos of his wife on his 18 marriage anniversary writes lovely post
संजय दत्त और मान्यता दत्त का रिश्ता
आपको बता दें कि लगभग दो वर्षों तक डेटिंग करने के बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त से 2008 में शादी की थी। 2010 में उन्होंने जुड़वा बच्चों, एक लड़की और एक लड़के का स्वागत किया था। संजय दत्त की यह दूसरी शादी है। पहले उन्होंने 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से शादी की थी। 1996 में उनका निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!