जयपुर

जयपुर एयरपोर्ट पर 12 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा एअर इंडिया का विमान

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2781 को पायलट ने टच डाउन से पहले वापस हवा में ले लिया। मुंबई से आई यह फ्लाइट 12 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित उतरी। वहीं, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में दो घंटे की देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने नागरिक विमानन मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

HighLights

  1. एयर इंडिया फ्लाइट AI-2781 ने जयपुर में गो-अराउंड किया।
  2. विमान 12 मिनट हवा में रहा, फिर सुरक्षित उतरा।
  3. सांसद बेनीवाल ने इंडिगो फ्लाइट देरी पर नाराजगी जताई।

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरूवार को एअर इंडिया की फ्लाइट एआइ-2781 को पायलट टच डाउन से पहले वापस हवा में ले गया।

एअर इंडिया का यह विमान मुंबई से जयपुर दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर पहुंचा था। पायलट ने विमान को उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। करीब 12 मिनट तक विमान आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद दोपहर दो बजकर पांच मिनट विमान को सुरक्षित रूप से उतारा जा सका।

उधर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के तय समय से दो घंटे देरी से रवाना होने पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू से एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बेनीवाल को बुधवार शाम चार बजे फ्लाइट से नई दिल्ली से जयपुर आना था। लेकिन फ्लाइट तय समय से करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!