
लखनऊ/झाँसी।
झाँसी में राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव ने उनका फूल-मालाओं व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने पार्टी के संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, दलितों, शोषितों और महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को एकजुट करना ही पार्टी का लक्ष्य है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि वे किसानों को भारत की रीढ़ मानते थे। किसानों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम में प्रबुद्ध कुमार (राष्ट्रीय सचिव), रामाशीष राय (प्रदेश अध्यक्ष), मनोज बुदेलियन (कार्यवाहक अध्यक्ष), मुन्नालाल दिनकर (प्रदेश सचिव), सुजाता सिंह (प्रदेश सचिव), अशोक निरंजन (प्रदेश सचिव) सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।
सम्मेलन में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
— सब तक एक्सप्रेस


