टॉप न्यूजनर्मदापुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर सोनिया मीना की सख्ती, रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

नर्मदापुरम में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज, मशीनें और वाहन जब्त

सब तक एक्सप्रेस।

नर्मदापुरम। जिले में अवैध रेत और मुरूम खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा है। हालिया अभियान में 2 पनडुब्बी मशीनें और 6 वाहन जब्त किए गए हैं।
प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों और आंतरिक तहसीलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। रात के समय होने वाले अवैध उत्खनन और परिवहन पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर सोनिया मीना ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!