
सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र में ‘बजट चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता करते हुए वर्ष 2026-27 के बजट की प्रमुख उपलब्धियों और जनहित से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवा, किसान, महिला, व्यापारी और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण उन्नयन के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और बजट की महत्वपूर्ण जानकारियों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिकतम लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर Bharatiya Janata Party के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
सब तक एक्सप्रेस



